Follow Us on

Game खेलने के हैं शौकीन, अभी ट्राई करें ये टॉप-5 शानदार ग्राफिक वाले मोबाइल गेम

पहले केवल कंप्यूटर या लैपटॉप पर हाई-ग्राफिक्स वाले गेम को खेला जा सकता था। हालांकि, अब इस प्रकार के गेम्स को मोबाइल फोन पर खेला जा सकता है। अगर आपको गेम खेलने का शौक है, तो हम आपको यहां कुछ खास मोबाइल गेम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें शानदार गेमप्ले और बेहतर ग्राफिक्स मिलेंगे।

zoom icon
15

Modern Combat 5

इस गेम को गेमलोफ्ट ने तैयार किया है। इसमें आपको CAMPAIGN और MULTIPLAYER मोड मिलेंगे। इसके अलावा, गेम कैरेक्टर कस्टामाइज करने की सुविधा दी गई है। इस शानदार ग्राफिक वाले गेम को गूगल प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

zoom icon
25

MARVEL Future Revolution

यह गेम Marvel के सुपरहीरो कैरेक्टर पर आधारित है। इसमें 3डी ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे शानदार बनाते हैं। इसमें आप सुपरहीरो की टीम बनाकर दुसरों के खिलाफ खेल सकते हैं। इसके अलावा, गेम में कस्टामाइजेशन की सुविधा मिलती है।

zoom icon
35

Real Racing 3

इस रेसिंग गेम को गूगल प्ले-स्टोर पर 4.4 की रेटिंग मिली है और इसे अब तक 10 मिलियन से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस गेम के 3डी ग्राफिक हैं और इसमें 300 से ज्यादा F1 कार मिलती हैं, जिन्हें प्लेयर अपने हिसाब से कस्टामाइज कर सकते हैं। इसमें आप दुनियाभर के प्लेयर्स के साथ रेस लगा सकते हैं।

zoom icon
45

World Cricket Championship 2

आपको क्रिकेट गेम खेलना पसंद है, तो आपको बता दें कि यह गेम आपके लिए सही रहेगा। इस गेम में My Career, Qucik Match, Test Match और Tournament जैसे मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा, गेम में टीम और प्लेयर कस्टामाइज करने की सुविधा मिलती है। गूगल प्ले-स्टोर पर इस क्रिकेट गेम को 4.0 की रेटिंग मिली है और इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

zoom icon
55

Cover Fire

यह ऑफलाइन शूटिंग गेम है। इसमें आप अपनी पसंद की गन से दूश्मनों को मार सकते हैं। इसके अलावा, गेम में टीम बनाकर भी खेल सकते हैं। इसके ग्राफिक्स शानदार हैं और गूगल प्ले-स्टोर पर इसे 100 मिलियन से ज्यादा यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।