Follow Us on

टाइम पास के लिए बेस्ट हैं ये टॉप-5 मोबाइल गेम, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आपको खाली समय में इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप चलाने की बजाय गेम खेलना पसंद है, तो हम आपको इस गैलरी में पांच शानदार मोबाइल गेम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टाइम पास के लिए एकदम बेस्ट हैं।

zoom icon
15

Candy Crush Saga

कैंडी क्रश सागा पॉपुलर गेम है। इस गेम के ग्राफिक साधारण हैं और म्यूजिक काफी लाइट है। इसमें कैंडी ब्लास्ट करने का टारगेट मिलता है। इसके अलावा, गेम में लॉलीपॉप हैमर जैसे हेल्पिंग टूल भी मिलते हैं, जिनके जरिए आप कैंडी क्रश कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप इस गेम को ऑफलाइन खेल सकते हैं।

zoom icon
25

Alto's Odyssey

इस गेम को आप ऑफलाइन खेल सकते हैं। इसका इंटरफेस काफी सरल है। वहीं, इसके ग्राफिक्स शानदार हैं। Alto's Odyssey को प्ले-स्टोर पर 4.6 अंक की रेटिंग मिली है और इसे अभी तक करोड़ों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

zoom icon
35

Fruit Ninja

Fruit Ninja गेम को खेलना काफी आसान है। इसमें आपको स्क्रीन पर स्वाइप करके फ्रूट्स को काटना है, हालांकि इस दौरान आपको यह भी ध्यान रखना है कि बॉम्ब पर स्वाइप न करें। ऐसा करने से गेम ओवर हो जाएगा। इस गेम को लाखों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे 4.1 की रेटिंग मिली है।

zoom icon
45

Temple Run

यह एंड लेस रनिंग गेम है। इसमें आपको अपनी जान बचाने के लिए लगातार दौड़ना पड़ता है। साथ ही, कॉइन भी कलेक्ट करना पड़ते हैं। इनका इस्तेमाल आप अपने कैरेक्टर को अपग्रेड करने और नए कैरेक्टर को अनलॉक करने के लिए कर सकते हैं।

zoom icon
55

Smash Hit

इस गेम का ग्राफिक्स शानदार हैं। इसमें आपको अगले लेवल में जाने के लिए सीमित बॉल के साथ ग्लास ब्रेक करने पड़ते हैं। वहीं, स्मैश हिट गेम को प्ले-स्टोर पर 4.4 की रेटिंग मिली है।