Follow Us on

गेम लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये Strategy गेम, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आपको स्ट्रेटजी वाले गेम्स खेलने का शौक है, तो यह गैलरी आपके बहुत काम आने वाली है। हम आपको यहां टॉप 10 बेस्ट Strategy गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगे। चलिए इन गेम्स पर डालते हैं एक नजर।

zoom icon
110

Boom Beach

यह शानदार स्ट्रेटेजी गेम्स में से एक है। इस मोबाइल गेम में बेस बनाने की सुविधा मिलती है और इसमें आप दुश्मनों के बेस पर हमला करके लूट सकते हैं। इसके अलावा, गेम में आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर टास्क फॉर्स बना सकते हैं। इस गेम का साइज 141MB है और इसे गूगल प्ले-स्टोर से खरीदा जा सकता है।

zoom icon
210

Clash of Clans

इस गेम का गेम प्ले शानदार है। इसमें आप अपना क्लैन बना सकते हैं और दूसरों के क्लैंस पर हमला करके उनपर कब्जा कर सकते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर क्लैश ऑफ क्लैंस को 4.5 की रेटिंग मिली है और इसे अब तक करोड़ों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

zoom icon
310

Clash Royale

क्लैश रॉयल गेम में आप बैटल डेक तैयार कर सकते हैं। इस गेम में ट्रूप्स और स्पेल्स दिए गए हैं, जिनके जरिए आप अपने दुश्मनों को मात दे सकते हैं। इसके साथ ही गेम में आपको अपने पसंदीदा क्लैश कैरेक्टर भी मिलेंगे।

zoom icon
410

Art of War 3

आर्ट ऑफ वॉर 3 का इंटरफेस काफी यूनीक है और इसके 3डी ग्राफिक्स शानदार हैं। इस गेम खासतौर पर उन प्लेयर्स के लिए तैयार किया गया है, जो रणनिती बनाकर युद्ध करना पसंद करते हैं। इस गेम में PvP मोड से लेकर डायरेक्ट कंट्रोल सिस्टम तक मिलता है।

zoom icon
510

Viking Rise

Viking Rise शानदार ऑनलाइन मल्टीप्लेयर स्ट्रेटजी गेम है। इस गेम को आप वीकिंग के लीडर के रूप में खेल सकते हैं। इसमें आपको अपना शहर बनाने की सुविधा मिलेगी, जिसे आपको दुश्मनों से प्रोटेक्ट करना होगा।

zoom icon
610

Road to Valor: Empires

BGMI मेकर क्राफ्टन ने इस गेम तैयार किया है और इसे मार्च में लॉन्च किया था। इस स्ट्रेटजी गेम के ग्राफिक शानदार हैं और इसमें हिंदी भाषा का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, गेम में खुद का कस्टम रूम बनाने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, गेम में कई गेम मोड्स मिलते हैं।

zoom icon
710

Mafia World: Bloody War

इस स्ट्रेटजी गेम में मफिया के रूप में खेल सकते हैं। इस गेम में आप नाइट क्लब, लोन शार्क और कसिनो के जरिए कैश कलेक्ट कर सकते हैं, जिससे आप अपने गैंग को बड़ा कर सकते हैं। वहीं, माफिया वर्ल्ड गेम को अब तक करोड़ों यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

zoom icon
810

Doomsday: Last Survivors

इस गेम को स्पेशली स्ट्रेटजी और zombie गेम्स पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है। इस गेम में आप कमांडर के रूप में अपना शेल्टर बनाने से लेकर खाना खोजने और जीवित बचे लोगों का नेतृत्व कर सकते हैं। इसमें zombie को मारने पर रिवॉर्ड भी मिलते हैं।

zoom icon
910

Game of Warriors

गेम ऑफ वॉरियर्स एक स्ट्रेटजी टॉवर डिफेंस गेम है, जिसका गेम प्ले ठीक-ठाक है। इसमें आप अपना कैसल बना सकते हैं, जिसे आपको अपने दुश्मनों से बचाना है। इसमें आप अपने सैनिकों से लेकर कैसल तक को अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप दूश्मनों के कैसल पर भी हमला कर सकते हैं।

zoom icon
1010

Nations of Darkness

इस गेम में आप अपना शहर बनाकर उसे समय-समय पर अपग्रेड कर सकते हैं। इसमें आप अपने नायकों की अलग-अलग क्षमताओं के आधार पर रणनीति बनाकर दुश्मनों से लड़ सकते हैं।