Follow Us on

3500 रुपये से कम कीमत वाली क्लासिक स्मार्टवॉच, शानदार फीचर से हैं लैस

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच मौजूद हैं। यही वजह है कि अब अच्छे फीचर वाली वॉच खरीदना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी अपने लिए स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको इस गैलरी में चुनिंदा वॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 3500 रुपये से कम है और इनमें आपको कॉलिंग जैसे फीचर मिलेंगे।

zoom icon
15

Pebble Cosmos Vault

यह स्मार्टवॉच 3,299 रुपये में बिक रही है। इसमें 1.43 इंच का गोल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में मल्टी-स्पोर्ट्स, वॉइस असिस्टेंट से लेकर हार्ट-रेट व ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने तक की सुविधा दी गई है।

zoom icon
25

Boat Wave Cosmos Max

बोट की इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,419 रुपये है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ-साथ, डीएनडी, स्पोर्ट्स मोड और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। इसके अलावा, वॉच में हाई-रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है।

zoom icon
35

Fire boltt Blizzard

फायर-बोल्ट की इस स्मार्टवॉच का डिजाइन शानदार है। इसमें 1.28 इंच का डिस्प्ले है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 3 पुश बटन दिए गए हैं। इसके अलावा, वॉच में 120 स्पोर्ट्स मोड से लेकर इन-बिल्ट गेम और 7 दिन तक चलने वाली बैटरी मिलती है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है।

zoom icon
45

NoiseFit Halo

इस स्मार्टवॉच में गोल डायल मिलता है। यूजर्स की सुविधा के लिए वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक दिया गया है। साथ ही, स्मार्टवॉच में 7 दिन चलने वाली बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

zoom icon
55

Gizmore GLOW LUXE

गिजमोर की इस स्मार्टवॉच को 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.3 इंच का गोल डिस्प्ले है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ-साथ हार्ट-रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और दमदार बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज में 15 दिन तक चलती है।