Follow Us on

6000mAh बैटरी वाले टॉप-5 बेस्ट स्मार्टफोन, नहीं पड़ेगी बार-बार चार्ज करने की जरूरत

पुराने फोन को बार-बार चार्ज करके परेशान हो गए हैं और अब नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको यहां भारतीय बाजार में मौजूद चुनिंदा बेस्ट मोबाइल फोन के बारे में बताएंगे। इनमें आपको 6000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी।

Written By: Ajay verma | Edited By: Ajay verma | Published: Jan 29, 2023, 07:27 PM (IST) | Edited: Jan 29, 2023, 07:28 PM (IST)

zoom icon
15

Infinix Hot 20 Play

इनफिनिक्स हॉट 20 प्ले 8,199 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इस डिवाइस में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा हैंडसेट में 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, HD+ डिस्प्ले और MediaTek G37 प्रोसेसर मिलता है।

zoom icon
25

Redmi 10 Power

रेडमी 10 पावर में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.6:9 और ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 लगा है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 680 चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है।

zoom icon
35

Tecno POVA 5G

टेक्नो के इस स्मार्टफोन की कीमत 15,499 रुपये है। इस हैंडसेट में Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ 6000mAh की जंबो बैटरी दी है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि फोन की बैटरी 33 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसके अलावा हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8GB RAM, 128GB इंटरनल स्टोरेज और 6.9 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है।

zoom icon
45

Moto G60

मोटो जी 60 स्मार्टफोन 6.8 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजलूशन 1080 × 2460 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ Snapdragon 732G प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में 108MP का कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M32

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की 17,999 रुपये से कीमत शुरू होती है। स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो डिवाइस में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें पावर के लिए MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ 6000mAH की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, यह फोन 20MP फ्रंट कैमरा से लैस है।