Follow Us on

20 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन, 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर से हैं लैस

Best smartphone under 20000 in india including Vivo T1 OnePlus Nord CE 2 Lite 5G Infinix Zero 20 Redmi Note 11 Pro Plus Samsung Galaxy A23: भारतीय बाजार में अलग-अलग रेंज के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। ऐसे में सही फोन का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। इसलिए हम आपके लिए कुछ खास डिवाइस लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से कम है। इनमें आपको 108MP कैमरा से लेकर 6000mAh की बैटरी तक मिलेगी। आइए इन डिवाइस पर डालते हैं एक नजर।

zoom icon
15

Vivo T1 5G

वीवो के इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15,990 रुपये है। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा हैंडसेट में 6.58 इंच का डिस्प्ले, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

zoom icon
25

Infinix Zero 20

इनफिनिक्स का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसमें 108MP कैमरा के साथ फ्रंट में 60MP का कैमरा दिया गया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 695 चिपसेट और 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
35

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। पावर के लिए फोन में Snapdragon 695 चिपसेट दी गई है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 18,999 रुपये है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy A23

सैमसंग गैलेक्सी ए23 की कीमत 18,499 रुपये है। 6.6 इंच के FHD+ डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में Snapdragon 695 चिपसेट दी गई है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

zoom icon
55

Redmi Note 11 Pro Plus 5G

रेडमी के इस स्मार्टफोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।