Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 24, 2023, 07:30 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 24, 2023, 07:30 PM (IST)
सैमसंग का यह मोबाइल फोन 6.1 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। साथ ही, इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 3,700mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 50,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
शाओमी के इस स्मार्टफोन का डिजाइन बेहद शानदार है। इसमें 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। शानदार फोटो क्लिक करने के लिए फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अब प्राइसिंग की बात करें, तो इस हैंडसेट के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 53,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस मोबाइल के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,990 रुपये है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का कैमरा, 16MP का सेल्फी कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
यह वीवो का शानदार डिवाइस है। इसके 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वीवो एक्स 80 स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले, 50MP का रियर कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा, MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट और 4500mAh की बैटरी मिलती है।
इस डिवाइस का 12GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल 54,999 रुपये में बिक रहा है। अब फीचर पर नजर डालें, तो हैंडसेट में 6.7 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ-साथ Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,800mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।