Follow Us on

40 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर

अगर आप 40 हजार से कम सेगमेंट में स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो हम आपको यहां इंडियन मार्केट के मौजूद पांच बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको पहली नजर में पसंद आ सकते हैं।

zoom icon
15

Samsung Galaxy A53 5G

सैमसंग के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,499 रुपये है। इसमें 64MP का कैमरा और FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 5nm का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, गैलेक्सी ए53 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।

zoom icon
25

Xiaomi 11t Pro 5G

शाओमी का यह स्मार्टफोन 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। इस स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

zoom icon
35

Vivo V27 Pro

वीवो का यह लेटेस्ट डिवाइस है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इसको आकर्षक बनाने के लिए इसमें कलर चेंजिंग बैक पैनल दिया गया है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले, 50MP का कैमरा, MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4600mAh की बैटरी मिलती है।

zoom icon
45

OnePlus 11R

वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को पिछले महीने पेश किया था। इसके 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली कर्व्ड स्क्रीन, Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

zoom icon
55

Motorola Edge 30 Fusion

ऐज 30 फ्यूजन स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मोबाइल में Snapdragon 888 + प्रोसेसर के साथ 4400mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, मोटो ऐज 30 फ्यूजन को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।