Follow Us on

दमदार फीचर के साथ आते हैं ये तगड़े स्मार्टफोन, दाम 35 हजार रुपये से कम

भारतीय बाजार में 35 हजार से कम के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद हैं। अगर आप अपने लिए इस रेंज में फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ चुनिंदा मोबाइल फोन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो आपको पहली नजर पसंद आएंगे।

zoom icon
15

Samsung Galaxy A34 5G

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन की कीमत 30,999 रुपये रखी है। इसमें 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट दी गई है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, मोबाइल में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

zoom icon
25

Mi 11X Pro 5G

इस मोबाइल फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। फीचर पर नजर डालें, तो कंपनी ने इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2400x1080 पिक्सल है। इसमें Snapdragon 888 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही हैंडसेट में 108MP का कैमरा और 4520mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
35

Vivo V27

इस 5G स्मार्टफोन की स्क्रीन कर्व्ड है। इसमें कलर चेजिंग बैक-पैनल दिया गया है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, फोन में 50MP का रियर और फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट की बैटरी 4600mAh की है। इसको 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है।

zoom icon
45

IQOO 9 SE

आईक्यू 9 एसई का 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 33,990 रुपये में बिक रहा है। इसमें Snapdragon 888 प्रोसेसर और 48MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 66W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करने वाली बैटरी दी गई है।

zoom icon
55

OnePlus 10R 5G

वनप्लस 10आर के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 34,999 रुपये है। इस मोबाइल में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2412 X 1080 पिक्सल है। इसमें Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है।