Follow Us on

120W से 150W फास्ट चार्जिंग वाले पांच बेस्ट स्मार्टफोन, मिनटों में चार्ज होगी इनकी बैटरी

इंडियन मार्केट में फास्ट चार्जिंग वाले प्रीमियम मोबाइल फोन्स की भरमार है। अगर आप अपने लिए फास्ट चार्जिंग वाला डिवाइस तलाश रहे हैं, तो हम आपको इस गैलरी में कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको 120W से 150W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। आइए इन फोन्स पर डालते हैं एक नजर।

zoom icon
15

Redmi Note 12 Pro Plus 5G

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 120Hz वाला प्रो एमोलेड डिस्प्ले है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट के साथ 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं, हैंडसेट में 4980mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
25

IQOO Neo 7

आईक्यू का यह स्मार्टफोन Dimensity 8200 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।

zoom icon
35

Xiaomi 11T Pro 5G

यह मोबाइल फोन 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिक रहा है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 120W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है।

zoom icon
45

Xiaomi 12 Pro 5G

शाओमी 12 प्रो की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है। इस मोबाइल फोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसमें 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
55

OnePlus 10R 5G

वनप्लस का यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और MediaTek 8100 प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP सेल्फी कैमरा से लैस है। वहीं, इस मोबाइल फोन को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।