Follow Us on

बड़े डिस्प्ले वाले टॉप-5 शानदार लैपटॉप, कीमत 50 हजार रुपये से कम

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक बड़ी स्क्रीन वाले लैपटॉप मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप भी बड़े डिस्प्ले वाला लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको यहां कुछ 15.6 इंच वाले चुनिंदा लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दाम 50 हजार रुपये से कम हैं।

zoom icon
15

Lenovo IdeaPad Slim 3

लेनोवो के इस लैपटॉप की कीमत 44,690 रुपये है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए लैपटॉप में AMD Ryzen प्रोसेसर और 4+4GB रैम दी गई है। इसमें 512GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1920x1080 पिक्सल है। वहीं, इस लैपटॉप में 45Wh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज में 9 घंटे चलती है।

zoom icon
25

ASUS Vivobook 15X

आसुस के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 84.3 प्रतिशत है। इसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। इसमें 13th Gen Intel प्रोसेसर, DDR4 मेमोरी और SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यही नहीं लैपटॉप में वैबकैम और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी कीमत 44,990 रुपये से शुरू होती है।

zoom icon
35

Acer Aspire 3

ऐसर के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले है। इसमें Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ-साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, लैपटॉप में इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स और Windows 11 होम का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 46,999 रुपये है।

zoom icon
45

Dell Inspiron 15

डेल का यह लैपटॉप 48,589 रुपये में बिक रहा है। इसमें 15.6 इंच की बड़ी FHD स्क्रीन मिलती है। इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है। इसमें स्मूथ वर्किंग के लिए 13 जेन इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर काम करता है।

zoom icon
55

HP Laptop 15

एचपी का यह लैपटॉप 49,999 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 13th जनरेशन का Intel Core i3 प्रोसेसर और Windows 11 Home का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, लैपटॉप में 512GB स्टोरेज के साथ दमदार बैटरी तक दी गई है।