Follow Us on

Dragon Ball Legends से लेकर Injustice 2 तक, ये हैं बढ़िया ग्राफिक वाले बेस्ट एक्शन गेम

अगर आपको एक्शन गेम खेलना पसंद है, तो यह गैलरी आपके काम की है। हम आपको यहां प्ले-स्टोर पर उपलब्ध कुछ खास एक्शन गेम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको भरपूर एक्शन मिलेगा। आइए इन गेम्स पर डालते हैं एक नजर।

zoom icon
15

Call of Duty: Mobile

इस गेम का साइज 2.4GB है और इसे प्ले-स्टोर पर 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस गेम में Team Death Matches, Hardpoint, Search and Destroy और Domination जैसे गेम मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा, गेम में लेटेस्ट हथियार मिलते हैं।

zoom icon
25

Dragon Ball Legends

इस गेम को अब तक 10 मिलियन से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस मोबाइल गेम को 4.5 की रेटिंग मिली है। इस गेम के ग्राफिक शानदार हैं। इसमें Akira Toriyama जैसे पॉपुलर कैरेक्टर मिलते हैं।

zoom icon
35

Injustice 2

यह मोबाइल गेम DC की जस्टिस लीग फिल्म से इंस्पायर्ड है। इसमें सुपरमैन, बैटमैन और जोकर जैसे लोकप्रिय कैरेक्टर मिलते हैं, जिनके जरिए आप गेम खेल सकते हैं। गूगल प्ले-स्टोर पर इस गेम को 4.5 की रेटिंग मिली है और इसे अभी तक लाखों यूजर डाउनलोड कर चुके हैं।

zoom icon
45

Grimvalor

Grimvalor बेस्ट एक्शन आरपीजी गेम है। आप इस गेम में योद्धा के तौर पर खेल सकते हैं। इसमें आपको बेहतर कंट्रोल से लेकर बढ़िया ग्राफिक्स तक मिलेंगे।

zoom icon
55

Gangstar Vegas: World of Crime

इस गेम को गेमलोफ्ट ने तैयार किया है। यह रोल-प्लेइंग गेम है, जिसमें आप गैंग के लीडर के रूप में खेल सकते हैं। इसका ग्राफिक्स शानदार हैं। इसका गेमप्ले Grand Theft Auto गेम से मिलता-जुलता है। वहीं, इस गेम को प्ले-स्टोर पर 4.3 अंक की रेटिंग मिली है।