Follow Us on

50MP कैमरा के साथ आने वाले सबसे सस्ते और शानदार स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

इंडियन मार्केट में हर रेंज के 50MP कैमरा वाले स्मार्टफोन की भरमार है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए 10 हजार से कम में 50MP कैमरा वाला फोन खोज रहे हैं, तो हम आपको नीचे चुनिंदा मोबाइल फोन के बारे में बताएंगे, जो आपको पहली नजर में पसंद आ सकते हैं।

zoom icon
15

Infinix Hot 12

इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट से केवल 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.82 इंच के एचडी डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8MP का सेल्फी कैमरा और Mediatek Helio G37 प्रोसेसर मिलता है।

zoom icon
25

Realme Narzo 50A Prime

रियमली ने इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 9,249 रुपये रखी है। इस मोबाइल फोन में 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 2408*1080 पिक्सल है। इसमें Unisoc T612 चिपसेट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

Redmi 10

शाओमी के इस फोन की कीमत 9,490 रुपये से शुरू होती है। फीचर की बात करें, तो स्मार्टफोन में Snapdragon 680 प्रोसेसर और 6.71 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 10W के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।

zoom icon
45

Moto G22

6.5 इंच के मैक्स विजन डिस्प्ले वाले मोबाइल में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर और 64GB की इन-बिल्ट इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, मोबाइल में 8MP सेल्फी कैमरा के साथ 50MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसे केवल 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
55

Tecno Spark 9T

टेक्नो ने इस स्मार्टफोन की कीमत 9,799 रुपये रखी है। इस डिवाइस में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 7GB रैम और 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।