Follow Us on

Best scooter under 1 lakh: 125cc वाले बेस्ट स्टाइलिश स्कूटर, ज्यादा माइलेज के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Best 125cc scooter in india including tvs ntorq honda activa yamaha ray zr and more check list: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक 125cc के स्कूटर मौजूद हैं। अगर आप इस सेगमेंट में अपने लिए स्कूटर तलाश रहे हैं, तो हम आपको कुछ चुनिंदा स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आएंगे।

zoom icon
18

TVS Ntorq 125

टीवीएस एनटॉर्क को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें 125cc का इंजन है। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लेकर वॉच तक का सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 84,636 रुपये से शुरू होती है।

zoom icon
28

Honda Activa 125

Honda 125 स्कूटर की शुरुआती कीमत 79,806 रुपये है। इस स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कई राइडिंग मोड मिलते हैं। इस स्कूटर का माइलेज 47Kmpl है।

zoom icon
38

Suzuki Access 125

सुजुकी एक्सेस 125 में 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल मिलता है। इसके अलावा, स्कूटर में एलईडी लाइट दी गई है। इसकी कीमत 79,899 रुपये से शुरू होती है।

zoom icon
48

Yamaha Ray ZR 125

Yamaha Ray ZR स्कूटर में डिजिटल मीटर, एलईडी हेडलाइट और वाय-कनेक्ट फीचर दिया गया है। इसकी कीमत 84,730 रुपये है।

zoom icon
58

TVS Jupiter 125

टीवीएस जुपिटर 125 का स्टार्टिंग एक्स-शोरूम प्राइस 86,405 रुपये है। इस स्कूटर में नेविगेशन और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 124cc का इंजन दिया गया है, जो 10.5Nm टॉर्क जनरेट करता है।

zoom icon
68

Honda Dio 125

होंडा डिओ 125 की कीमत 83,400 रुपये से शुरू होती है। यह स्कूटर स्मार्ट फाइंड, अनलॉक और स्टार्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 124cc का इंजन मिलता है। इसके अलावा, स्कूटर में Combi-Brake System दिया गया है।

zoom icon
78

Suzuki Burgman Street 125

Suzuki Burgman Street 125 का डिजाइन शानदार है। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसके अलावा, स्कूटर में 124cc का इंजन मिलता है, जो 8.58bhp पावर जनरेट करता है। इसकी कीमत 97,500 रुपये है।

zoom icon
88

Hero Maestro Edge 125

हीरो के इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 87,260 रुपये है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और LED हेडलैंप दिया गया है। इसमें बूट लैंप और चार्जिंग पोर्ट मिलता है।