Follow Us on

Prime Phones Party Sale: Samsung Galaxy M33 से लेकर iQOO 11 5G तक, इन फोन्स पर मिल रही बंपर छूट

अमेजन पर Prime Phones Party सेल चल रही है, जिसमें लगभग सभी ब्रांड के स्मार्टफोन्स अच्छे ऑफर्स के साथ मौजूद हैं। इन फोन्स को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए यहां देखते हैं टॉप-5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट।

zoom icon
15

Realme narzo 50

रियलमी का यह फोन अमेजन पर 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस डिवाइस में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर, FHD+ डिस्प्ले, 50MP का कैमरा और 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसपर HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, फोन पर 597 रुपये की ईएमआई और 11,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

zoom icon
25

Samsung Galaxy M33 5G

Exynos प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Galaxy M33 5G अमेजन पर 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। ऑफर की बात करें, तो ICICI बैंक फोन की खरीद पर 1000 रुपये की छूट दे रहा है। साथ ही, हैंडसेट पर 15,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और सस्ती ईएमआई मिल रही है।

zoom icon
35

Redmi K50i

रेडमी का यह स्मार्टफोन अमेजन पर 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट है। इस फोन की कीमत में 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, फोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, 1,147 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 18,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें Dimensity 8100 प्रोसेसर और 5080mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 67W के फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रेडमी के50आई में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

zoom icon
45

IQOO Neo 6 5G

आईक्यू का यह शानदार स्मार्टफोन है। यह डिवाइस अमेजन पर 27,999 रुपये में बिक रहा है। अगर आप ICICI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से डिवाइस की खरीदारी करेंगे, तो आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, आप फोन को 1,338 रुपये प्रति माह की ईएमआई और 27,999 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर खरीद सकते हैं। आपको मोबाइल फोन में Snapdragon 870 प्रोसेसर, 80W फास्ट चार्ज, 64MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर मिलेंगे।

zoom icon
55

IQOO 11 5G

आईक्यू 11 शानदार स्मार्टफोन्स में से एक है। यह फोन अमेजन पर 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। यदि डिवाइस को ICICI या HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदा जाता है, तो कुल 5000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके साथ ही, मोबाइल फोन पर 23,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अब फीचर पर नजर डालें, तो यह हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी और 50MP का कैमरा दिया गया है।