Follow Us on

80W फास्ट चार्जिंग वाले Vivo X80 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, हाथ से न जाने दें बंपर ऑफर

Vivo का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X80 5G शानदार ऑफर्स के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस वक्त डिवाइस को कम कीमत पर खरीदने का मौका है। चलिए गैलरी में नीचे जानते हैं फोन की कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर के बारे में।

zoom icon
15

Vivo X80 5G का डिस्प्ले

वीवो एक्स 80 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।

zoom icon
25

Vivo X80 5G का प्रोसेसर

पावर के लिए Vivo X80 में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।

zoom icon
35

Vivo X80 5G का कैमरा

वीवो ने इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का एक और 12MP के दो अन्य लेंस दिए गए हैं। इसके अलावा, सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

Vivo X80 5G की बैटरी

वीवो एक्स 80 स्मार्टफोन में 4500mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसको 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी के लिहाज से हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Vivo X80 5G की कीमत और ऑफर

वीवो का यह फ्लैगशिप फोन ऑफिशियल वेबसाइट पर 54,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। HDFC के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस पर नो-कॉस्ट ईएमआई और 15 दिन की रिप्लेसमेंट की सुविधा दी जा रही है।