Follow Us on

iQOO के 80W फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन पर 3000 का डिस्काउंट, हाथ से न जाने दें यह डील

स्मार्टफोन कंपनी आईक्यू इस वक्त अपने मिड-रेंज डिवाइस iQOO Neo 6 5G पर शानदार ऑफर दे रही है, जिसका लाभ उठाकर आप मोबाइल फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए फोन की कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

zoom icon
15

IQOO Neo 6 5G का डिस्प्ले

iQOO Neo 6 5G में 6.2 इंच का FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 1300 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट करती है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यूजर की सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।

zoom icon
25

IQOO Neo 6 5G का प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए इस मोबाइल फोन में Snapdragon 870 चिपसेट दी गई है। इसमें 12GB तक RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन Android 12 पर काम करता है।

zoom icon
35

IQOO Neo 6 5G का कैमरा

आईक्यू निओ 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर सपोर्ट करने वाला 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, डिवाइस के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

IQOO Neo 6 5G की बैटरी

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। इसको 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

IQOO Neo 6 5G की कीमत और ऑफर

ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, आईक्यू निओ 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर ICICI और HDFC बैंक की ओर से 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, हैंडसेट पर सस्ती ईएमआई व एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।