Follow Us on

7000mAh बैटरी वाला Realme फोन 2500 रुपये हुआ सस्ता, खरीदने के लिए लगी होड़

7000mAh battery Realme 15 5G Gets 2500 Flipkart Discount Offer Price Specification : रियलमी 15 5जी की कीमत फ्लिपकार्ट पर गिर गई है। इससे सस्ते में खरीदने का मौका है।

zoom icon
18

Realme 15 5G Display

Realme 15 स्मार्टफोन को 6.8 इंच के HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसका रेजलूशन 1280*2800 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94 प्रतिशत है।

zoom icon
28

Realme 15 5G Camera

कंपनी ने Realme 15 में 50MP का Sony IMX882 लेंस और 8MP का वाइड एंगल सेंसर दिया है। इनका अपर्चर f/1.8 व f/2.2 है। इसके कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
38

Realme 15 5G Front Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए रियलमी 15 के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, पैनोरामा, डुअल-व्यू, टाइम लैप्स और अंडरवॉटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
48

Realme 15 5G Chipset

बेहतर फंक्शनिंग के लिए Realme 15 5G में Dimensity 7300+ 5G चिपसेट दी गई है। इसके साथ Arm®Mali-G615 जीपीयू भी मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 256 जीबी तक की स्टोरेज भी दी गई है।

zoom icon
58

Realme 15 5G Battery

Realme 15 स्मार्टफोन में 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Proximity, Ambient light, E-compass और Gyroscope जैसे सेंसर मिलते हैं।

zoom icon
68

Realme 15 5G Other Details

Realme 15 में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। डेटा की प्रोटेक्शन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
78

Realme 15 5G Price in India

Realme 15 फोन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल 27,999 रुपये व 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

Realme 15 5G Deals

Canara बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 2500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस हैंडसेट पर 6 महीने की 3917 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर एक्सचेंज डील भी मिल रही है।