Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Oct 25, 2025, 12:11 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Oct 25, 2025, 12:11 PM (IST)
Redmi 15 5G में FHD+ LCD डिस्प्ले है। इसका साइज 6.9 इंच, रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और टच सैम्पलिंग रेट 288 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 850 निट्स है। इसका रेजलूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 6s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ Adreno 619 GPU भी दिया गया है। इसकी रैम 6 जीबी है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Redmi का यह 5जी स्मार्टफोन LED फ्लैश लाइट के साथ आता है। इसके बैक-पैनल में 50MP का कैमरा है। इसका अपर्चर f/1.75 है। इसके अलावा, रेयर पैनल में सेकेंडरी लेंस भी दिया गया है।
रेडमी के इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, पोट्रेट, फोटो, लाइव और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर मिलते हैं।
शाओमी ने इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। साथ ही, 18 वॉट रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है। इसको IP64 की रेटिंग मिली है। यानी कि यह पानी में भीगने के बाद भी खराब नहीं होगा।
Redmi 15 में 5G, 4G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए डिवाइस में फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसकी डायमेंशन 168.48×80.45×8.4mm है।
Redmi 15 5G स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर लिस्ट है। इस डिवाइस की कीमत 14,998 रुपये है। इस दाम में 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसे तीन शानदार कलर ब्लैक, पर्पल और व्हाइट में ऑर्डर किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की कीमत में 12 प्रतिशत की छूट शामिल है। इस पर 727 रुपये प्रति माह की EMI दी जा रही है। इस पर 449 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, 14 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।