Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 09, 2023, 09:06 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 09, 2023, 09:06 AM (IST)
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FFS डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और रेजलूशन 2460x1080 पिक्सल है। इसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा है। वहीं, फोन की स्क्रीन को HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है।
स्मूथ वर्किंग के लिए रेडमी के50आई स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दी गई है। साथ ही, हैंडसेट में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
यह मोबाइल फोन 5080mAh की बैटरी के साथ आता है। इसको 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 64MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
रेडमी के50आई स्मार्टफोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर पर नजर डालें, तो ICICI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, मोबाइल पर 1,242 रुपये की नो-कॉस्ट EMI और 24,699 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।