Follow Us on

6550mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज वाले POCO X7 Pro पर डिस्काउंट, यहां 2000 रुपये तक गिरी कीमत

6550mAh battery 256gb storage POCO X7 Pro 5G Price Cut Upto 2000 Flipkart Offer: पोको एक्स 7 प्रो 5जी फ्लिपकार्ट पर सस्ता है। डिवाइस पर गजब डील दी जा रही हैं।

zoom icon
18

POCO X7 Pro 5G Design

POCO X7 Pro 5G को प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Nebula Green, Obsidian Black और POCO Yellow कलर में अवेलेबल है। इसकी थिकनेस 8.31mm है। यह TUV SUD 5 Star सर्टिफाइड है।

zoom icon
28

POCO X7 Pro 5G Processor

POCO X7 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर लगा है। इसके साथ डिवाइस में Mali-G720 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
38

POCO X7 Pro 5G Camera

कंपनी ने पोको एक्स 7 प्रो में LED लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट करने वाला 50MP का Sony LYT-600 लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है।

zoom icon
48

POCO X7 Pro 5G Display

POCO X7 Pro फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रेजलूशन 2712 x 1220 पिकस्ल, टच सैम्पलिंग रेट 240Hz और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.70 प्रतिशत है। इस पर Corning Gorrila Glass 7i लगाया गया है।

zoom icon
58

POCO X7 Pro 5G Connectivity

पोको का यह स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। इसके साथ हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, GLONASS, Navic, BeiDou और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मिलता है।

zoom icon
68

POCO X7 Pro 5G Battery

POCO X7 Pro 5G को 6550mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। इस डिवाइस को 90W Turbo फास्ट चार्जिंग मिली है। इसमें शॉर्ट-टर्म मल्टी-चार्ज ऑप्टमाइजेशन और सेफ चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
78

POCO X7 Pro 5G Price

POCO X7 Pro 5G स्मार्टफोन वैसे तो दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है, मगर इस डिवाइस का केवल 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है।

zoom icon
88

POCO X7 Pro 5G Deals

पोको एक्स 7 प्रो पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 1,371 रुपये प्रति माह की EMI मिलती है। इसके अलावा, मोबाइल फोन पर 23,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।