Follow Us on

6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज वाले OPPO F29 5G पर हजारों का Discount, यहां से खरीदने पर होगी पैसों की बचत

6500mAh battery 256GB storage OPPO F29 5G get big discount croma offer price in India features specs: ओप्पो के एफ29 को कम भाव में घर लाया जा सकता है।

zoom icon
18

OPPO F29 5G Size and Storage

OPPO F29 5G में फोटो, वीडियो और पर्सनल डॉक्यूमेंट स्टोर करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इस डिवाइस में 8 जीबी रैम मिलती है। इसमें ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी हाइट 16.16cm, चौड़ाई 7.45cm और थिकनेस 0.77cm है।

zoom icon
28

OPPO F29 5G Display

OPPO F29 5G स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इसकी स्क्रीन के रेजलूशन 2412 × 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 600 निट्स है।

zoom icon
38

OPPO F29 5G Camera

OPPO F29 के बैक-पैनल में ऑटो-फोकस और EIS सपोर्ट करने वाला 50MP का वाइड एंगल लेंस मिलता है। इसका अपर्चर f/1.8 और फील्ड ऑफ व्यू 77 डिग्री है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम संसर भी दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.4 है।

zoom icon
48

OPPO F29 5G Front Camera

कंपनी ने OPPO F29 स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा दिया है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, पैनोरामा, डुअल-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स और स्क्रीन फिल लाइट जैसे फीचर मिलते हैं।

zoom icon
58

OPPO F29 5G Chip

बेहतर वर्किंग के लिए OPPO F29 5G फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसका सीपीयू कोर काउंट 8 है। इसमें Adreno 710 जीपीयू मिलता है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन भी है।

zoom icon
68

OPPO F29 5G Connectivity

OPPO F29 में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा, मोबाइल में 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसको 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग मिली है।

zoom icon
78

OPPO F29 5G Price

OPPO F29 5G स्मार्टफोन क्रोमा पर खरीदारी के लिए अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

OPPO F29 5G Deals

KOTAK, Federal, IDFC और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से OPPO F29 को खरीदने पर 2000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके साथ फोन पर 1,036 रुपये तक की EMI मिल रही है। यह Glacier Blue और Solid Purple में उपलब्ध है।