Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 08, 2023, 01:39 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 08, 2023, 01:39 PM (IST)
यह हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 64MP का मेन सेंसर, 2MP का पोट्रेट और 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।
कंपनी ने iQOO Neo 7 5G स्मार्टफोन में बेहतर व्यूइंग के लिए FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका साइज 6.78 इंच और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसको HDR 10+ का सपोर्ट भी मिला है। इसके अलावा, मोबाइल में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है।
iQOO Neo 7 मोबाइल 5000mAh की बैटरी से लैस है। इसको 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है और इसे USB टाईप-सी पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम और ऑडियो जैक जैसे फीचर दिए गए हैं।
यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर से लैस है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल में 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह मोबाइल लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।
शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर इस वक्त आईक्यू निओ 7 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसके 256GB स्टोरेज मॉडल को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब डील की बात करें, तो आईसीआईसीआई और कोडेक जैसे दिग्गज बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, मोबाइल पर सस्ती ईएमआई और 21,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।