Follow Us on

6200mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाला Oppo Reno 14 Pro हुआ 5000 रुपये सस्ता, खरीदने का अभी है Best Time

6200mAh battery 512GB Storage Oppo Reno 14 Pro 5G price down upto rs 5000 croma discount offer specs: ओप्पो रेनो 14 प्रो पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसे खरीदने का बढ़िया चांस है।

zoom icon
18

Oppo Reno 14 Pro 5G Size and Weight

Oppo Reno 14 Pro की लंबाई 16.33cm है। इस स्मार्टफोन की चौड़ाई 7.69cm और थिकनेस 0.75cm तय की गई है। इस फोन का वजन 201 ग्राम है। यह स्मार्टफोन Pearl White और Titanium Grey कलर में मिलता है।

zoom icon
28

Oppo Reno 14 Pro 5G Display

ओप्पो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.83 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 1272 × 2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और कलर गेमट 100 प्रतिशत DCI-P3 है। इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है।

zoom icon
38

Oppo Reno 14 Pro 5G Camera

ओप्पो के इस स्मार्टफोन का कैमरा बहुत खास है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का वाइड एंगल लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

zoom icon
48

Oppo Reno 14 Pro 5G Front Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। इस लेंस का अपर्चर f/2.0 है। इसको ऑटो-फोकस का पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
58

Oppo Reno 14 Pro 5G Battery

कंपनी के इस स्मार्टफोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसको 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
68

Oppo Reno 14 Pro 5G Processor

ओप्पो रेनो 14 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में ARM G720 MC7 जीपीयू दिया गया है। इसमें 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 12GB रैम दी गई है।

zoom icon
78

Oppo Reno 14 Pro 5G Price

अगर आप Oppo Reno 14 Pro खरीदने का मन बना रहा हैं, तो आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

Oppo Reno 14 Pro 5G Offers

यह 5जी प्रीमियम स्मार्टफोन क्रोमा पर उपलब्ध है। इस फोन पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 2,354 रुपये की EMI दी जा रही है। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।