Follow Us on

6000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले Vivo X Fold5 5G पर मेगा डील, मिल रही 12000 की छूट

6000mAh battery 512gb storage Vivo X Fold5 5G gets 12000 discount offer price features specs: वीवो एक्स फोल्ड 5 पर 10 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

zoom icon
18

Vivo X Fold5 5G Camera

कंपनी ने Vivo X Fold5 5G फोल्डेबल फोन में 50MP का IMX921 OIS VCS प्राइमरी लेंस दिया है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। इसके साथ हैंडसेट में 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। इसमें 100 एक्स जूम भी दिया गया है।

zoom icon
28

Vivo X Fold5 5G Front Camera

वीवो एक्स फोल्ड 5 की कवर स्क्रीन पर 20MP का कैमरा दिया गया है, जबकि मेन स्क्रीन में भी 20MP का कैमरा मिलता है। इन दोनों लेंस का अपर्चर f/2.4 है। इसमें स्नैपशॉट, लैंडस्केप, पोट्रेट और नाइट जैसे शानदार कैमरा फीचर मिलते हैं।

zoom icon
38

Vivo X Fold5 5G Display

वीवो के फोल्डेबल फोन की मेन AMOLED स्क्रीन 8.03 इंच की है। इसका रेजलूशन 2480 × 2200 पिक्सल है। इसमें कवर डिस्प्ले के तौर पर 6.53 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका रेजलूशन 2748 × 1172 पिक्सल है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और लोकल पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है।

zoom icon
48

Vivo X Fold5 5G Battery

वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है। इसको 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग से भी लैस है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
58

Vivo X Fold5 5G Connectivity

Vivo X Fold5 फोल्डेबल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, सिम कार्ड स्लॉट, ओटीजी, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दी गई है। इसमें Accelerometer, Color Temperature और Proximity जैसे सेंसर मिलते हैं।

zoom icon
68

Vivo X Fold5 5G Chipset

Vivo X Fold5 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस है। इसका सीपीयू कोर काउंट 8 और प्रोसेस नॉड 4nm है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.3GHz*1+3.0GHz*2+3.2GHz*3+2.3GHz*2 है।

zoom icon
78

Vivo X Fold5 5G Price in India

वीवो एक्स फोल्ड 5 ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट पर 1,49,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस फोन को केवल ग्रे कलर और 16GB+512GB स्टोरेज में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

Vivo X Fold5 5G Offers

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ हैंडसेट पर 7,345 पर मंथ की स्टैंडर्ड EMI मिल रही है। यही नहीं फोल्डेबल फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है।