Follow Us on

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाले Realme फोन को सस्ते में बनाएं अपना, मिल रही 4000 की छूट

6000mAh battery 50MP camera Realme 14 Pro plus 5G discount on Flipkart: रियलमी के इस स्मार्टफोन पर धमाकेदार डील मिल रही हैं।

zoom icon
18

Realme 14 Pro+ 5G Screen

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2800*1272 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
28

Realme 14 Pro+ 5G Camera

Realme 14 Pro+ 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट करने वाला सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का Periscope सेंसर मौजूद है। इसके जरिए HI-RES वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
38

Realme 14 Pro+ 5G Front Camera

रियलमी के इस मोबाइल फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसके माध्यम से बढ़िया सेल्फी क्लिक करने के साथ वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें नाइट, पोट्रेट, टाइम-लैप्स और डुअल व्यू जैसे फीचर मिलते हैं।

zoom icon
48

Realme 14 Pro+ 5G Battery

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने इस मोबाइल फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 80w फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसमें सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में Proximity और Ambient light जैसे सेंसर दिए गए हैं।

zoom icon
58

Realme 14 Pro+ 5G Chip

Realme 14 Pro+ 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में Adreno (TM) 810 जीपीयू दिया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें वर्चुअल रैम भी मिलती है।

zoom icon
68

Realme 14 Pro+ 5G Other Specs

स्मूथ कनेक्टिविटी के लिए Realme 14 Pro+ में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। यह मोबाइल फोन Android 15 बेस्ड realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
78

Realme 14 Pro+ 5G Price

फ्लिपकार्ट पर Realme 14 Pro+ का 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल मिल रहा है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 34,999 रुपये है। इसको Bikaner पर्पल, Pearl व्हाइट और Suede ग्रे कलर में घर लाया जा सकता है।

zoom icon
88

Realme 14 Pro+ 5G Deals

Realme के इस स्मार्टफोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 1,714 रुपये की ईएमआई मिल रही है। इसके साथ 32,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।