Follow Us on

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाला Realme फोन केवल 882 रुपये, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

6000mAh battery 50mp camera 128gb storage Realme P3 5G discount on flipkart: रियलमी पी3 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस पर छप्परफाड़ डील मिल रही है।

zoom icon
18

Realme P3 5G Chip

बेहतर वर्किंग के लिए Realme P3 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Adreno GPU मिलता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 256GB है। इसकी रैम को बढ़ाया जा सकता है।

zoom icon
28

Realme P3 5G Screen

रियलमी का यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 600nits है। इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.65 प्रतिशत है।

zoom icon
38

Realme P3 5G Battery

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी लगाई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग की मदद से फटाफट चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग स्लॉट के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।

zoom icon
48

Realme P3 5G Camera

रियलमी पी3 में फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। इसके कैमरे के माध्यम से 4K वीडियो शूट की जा सकती है। इसमें वीडियो स्टेबलाइजेशन का भी सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
58

Realme P3 5G Connectivity

Realme P3 में 5G, डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी स्लॉट दिया गया है। इस फोन का वजन 194 ग्राम है। इसकी लेंथ 163.15mm, चौड़ाई 75.65mm और डेप्थ 7.97mm है।

zoom icon
68

Realme P3 5G Other Detail

इस मोबाइल फोन मे Gyroscope, Ambient light और Proximity जैसे अहम सेंसर दिए गए हैं। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 15 पर आधारित realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
78

Realme P3 5G Price

Realme P3 5G की कीमत 16,999 रुपये है। इस प्राइस में 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में बिक रहा है। हालांकि, अभी तक 8GB+256 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।

zoom icon
88

Realme P3 5G Deals

फ्लिपकार्ट पर Realme P3 खरीदारी के लिए उपलब्ध है। इस फोन पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 882 रुपये की EMI और 17450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।