Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Oct 03, 2024, 03:41 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Oct 03, 2024, 03:41 PM (IST)
Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2408 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Vivo T3x 5G में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 4 × 2.2 GHz है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस स्मार्टफोन में 8MP का कैमरा मिलता है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फोटो क्लिक करने के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है।
वीवो टी3एक्स में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसको 44w फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।
Vivo के इस स्मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस डिवाइस में 8GB तक रैम मिलती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
Flipkart पर Vivo T3x ग्राहकों के लिए 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है।
Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2032 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 8,699 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यदि आपको डिस्काउंट के साथ पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है, तो आप स्मार्टफोन को 10731 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा, हैंडसेट पर 637 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है।