Follow Us on

5500mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाले Vivo T4 Ultra पर भारी छूट, यहां से खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये

5500mAh battery 50MP camera Vivo T4 Ultra receive huge discount on flipkart: Vivo T4 Ultra कंपनी का लेटेस्ट मोबाइल फोन है। इस पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

zoom icon
18

Vivo T4 Ultra 5G Camera

कंपनी ने Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन में 50MP का Sony IMX 921 लेंस, 50 MP का Sony IMX882 3x Periscope सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। इसमें सिंगल फ्लैश के साथ डुअल कलर टेम्परेचर की सुविधा मिलती है।

zoom icon
28

Vivo T4 Ultra 5G Screen

वीवो के नए स्मार्टफोन में 6.67 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
38

Vivo T4 Ultra 5G Battery

वीवो टी4 अल्ट्रा में 5500mAh की बड़ी बैटरी लगी है। इसको 90W फास्ट चार्जिंग मिली है। इस फोन की डायमेंशन 16.05 × 7.502 × 0.743 है। इसका वजन 192 ग्राम है। इसके बैक-कवर को ग्लास से बनाया गया है।

zoom icon
48

Vivo T4 Ultra 5G Selfie Camera

इसके 32MP कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकती है। इसका अपर्चर f/2.45 है। इसमें नाइट, पोट्रेट, फोटो, वीडियो, लाइव वीडियो और डुअल व्यू जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
58

Vivo T4 Ultra 5G Chipset

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट से लैस है। इसकी क्लॉक स्पीड 1 × 3.4 GHz + 3 × 2.85 GHz + 4 x 2.0 GHz है। इसमें Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसे Android 15 का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
68

Vivo T4 Ultra 5G Network

Vivo T4 Ultra में 5G, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस डिवाइस में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

zoom icon
78

Vivo T4 Ultra 5G Price in India

वीवो का Vivo T4 Ultra ग्राहकों के लिए तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन के 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

Vivo T4 Ultra 5G Discount Deal

Flipkart से वीवो टी4 अल्ट्रा को 3000 रुपये के बंपर बैंक डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर 2,640 प्रति माह तक की EMI दी जा रही है। इस पर 34 हजार का एक्सचेंज ऑफर भी है।