Follow Us on

512GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी वाले OnePlus 13R 5G पर धमाका Deal, मिल रहा गजब Discount

512 GB storage 6000 mah battery OnePlus 13R 5G gets 2250 discount croma price specs offer : वनप्लस 13आर को क्रोमा पर धमाकेदार डील के साथ लिस्ट किया गया है।

zoom icon
18

OnePlus 13R 5G Display

OnePlus 13R स्मार्टफोन में 6.78 इंच का XDR LTPO 4.1 डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2780*1264 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इस पर प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass GG7i ग्लास लगाया गया है।

zoom icon
28

OnePlus 13R 5G Performance

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 जीपीयू मिलता है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें वाइब्रेशन के लिए Haptic motor भी लगाई गई है।

zoom icon
38

OnePlus 13R 5G Battery

यह मोबाइल फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसको 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
48

OnePlus 13R 5G Camera

OnePlus 13R में फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का Sony LYT-700 वाइड एंगल लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसके कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

zoom icon
58

OnePlus 13R 5G Selfie Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए वनप्लस 13आर में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर ƒ/2.4 और फील्ड ऑफ व्यू 82 डिग्री है। इससे आप 1080P में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

zoom icon
68

OnePlus 13R 5G Connectivity

कंपनी ने OnePlus 13R मोबाइल फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है। इस फोन में Proximity, Ambient लाइट और Color टेम्परेचर मिलता है।

zoom icon
78

OnePlus 13R 5G Price

वनप्लस 13आर को क्रोमा से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। इस हैंडसेट का 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल 47,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

OnePlus 13R 5G Offer

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से वनप्लस 13आर को खरीदने पर 2250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 2,259 रुपये की ईएमआई मिल रही है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर एक्सचेंज डील भी दी जा रही है।