Follow Us on

6200mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले OPPO Reno14 Pro पर 5000 की छूट, अभी है कम दाम में खरीदने का सही टाइम

50MP front camera 6200mah battery 512gb storage OPPO Reno14 Pro 5G big discount flipkart offer: ओप्पो रेनो 14 प्रो लेटेस्ट फोन है, जिसे अभी तगड़ी छूट पर खरीदा जा सकता है।

zoom icon
18

OPPO Reno14 Pro 5G Camera

OPPO Reno14 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 50MP का वाइड एंगल, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। इसमें 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है।

zoom icon
28

OPPO Reno14 Pro 5G Screen

OPPO के इस प्रीमियम फोन में 6.83 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1272 × 2800 पिक्सल है। इसकी नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।

zoom icon
38

OPPO Reno14 Pro 5G Battery

OPPO Reno14 Pro में 6200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसे 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ 50W AIRVOOCTM फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
48

OPPO Reno14 Pro 5G Front Camera

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno14 Pro में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 और फील्ड ऑफ व्यू 90° है। इसको ऑटो-फोकस का साथ मिला है। साथ ही, पोट्रेट, नाइट, पैनो, डुअल-व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
58

OPPO Reno14 Pro 5G Sensors

ओप्पो का यह मोबाइल फोन Proximity, Ambient light, E-compass, Accelerometer और Gyroscope जैसे सेंसर मिलते हैं। इसके अलावा, फोन में स्मूथ कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
68

OPPO Reno14 Pro 5G Chipset

कंपनी ने रेनो 14 प्रो में 8-कोर वाला MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया है। इस डिवाइस में ARM G720 जीपीयू मिलता है। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 15 से लैस कलरओएस पर काम करता है।

zoom icon
78

OPPO Reno14 Pro 5G Price

OPPO Reno14 Pro 5G फोन के 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। इस फोन का 12GB+512GB टॉप मॉडल 54,999 रुपये में मिल रहा है। इसे Pearl White और Titanium Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

OPPO Reno14 Pro 5G Deals

क्रेडिट कार्ड से रेनो 14 प्रो 5जी को खरीदने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस 5जी फोन पर नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है। इसके साथ मोबाइल फोन पर 49,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।