Follow Us on

50MP फ्रंट कैमरा और 5600mAh बैटरी वाले OPPO Reno 13 पर मिल रही धमाकेदार डील, खरीदने के लिए मची लूट

50MP front camera 5600mah battery featured OPPO Reno 13 gets flipkart trendy discount deal: ओप्पो रेनो 13 5जी गजब डिस्काउंट ऑफर पर मिल रहा है।

zoom icon
18

OPPO Reno 13 5G Size and Weight

OPPO Reno 13 स्मार्टफोन की हाइट 15.79cm, चौड़ाई 7.47cm और थिकनेस 0.72cm है। इस फोन का वजन 181 ग्राम है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला ColourOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

zoom icon
28

OPPO Reno 13 5G Storage

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

zoom icon
38

OPPO Reno 13 5G Display

OPPO Reno 13 5G फोन में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगा है। इसकी स्क्रीन की नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसका रेजलूशन 1256 x 2760 पिक्सल है।

zoom icon
48

OPPO Reno 13 5G Camera

OPPO Reno 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का वाइड एंगल, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मौजूद है। इस सेटअप के मेन लेंस को OIS का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
58

OPPO Reno 13 5G Front Camera

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में शानदार फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का कैमरा दिया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। इसमें फोटो, पोट्रेट, हाई-रेस और स्लो-मोशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
68

OPPO Reno 13 5G Chip

OPPO Reno 13 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ARM Turse G615 जीपीयू मिलता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
78

OPPO Reno 13 5G Price

OPPO Reno 13 5G फोन का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 35,999 रुपये में मिल रहा है। इस डिवाइस के 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल को 37,999 रुपये में ऑर्डर किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इस स्मार्टफोन की कीमत में 6000 रुपये का ऑफ शामिल है।

zoom icon
88

OPPO Reno 13 5G Offers

दिग्गज बैंकों के क्रेडिट कार्ड से ओप्पो रेनो 13 5जी को खरीदने पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है। इसके साथ हैंडसेट पर 34,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।