Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Mar 04, 2025, 01:16 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Mar 04, 2025, 01:16 PM (IST)
कंपनी ने इस गूगल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का पीडी वाइड एंगल सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 48MP का टेली लेंस मौजूद है। इसमें नाइट, पोट्रेट, एक्शन और Panorama जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।
गूगल पिक्सल 9 प्रो में 6.3 इंच का सुपर Actua डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रेजलूशन 1280 x 2856 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस पर सिक्योरिटी के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 लगाया गया है।
Google Pixel 9 Pro 5G में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए Tensor G4 चिपसेट दी गई है। इसमें Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर मिलता है।
गूगल पिक्सल 9 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर ƒ/2.2 और फील्ड ऑफ व्यू 103 डिग्री अल्ट्रावाइड है। फोटो एडिट करने के लिए मैजिक Eraser, Editor और Best Take दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए गूगल पिक्सल 9 प्रो में वाईफाई, जीपीएस, ई-सिम, फिजिकल सिम स्लॉट, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें Crisis Alerts, Emergency SOS और Car Crash Detection जैसे सेफ्टी स्पेक्स दिए गए हैं।
गूगल ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फोटो स्टोर करने के लिए 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। इसके अलावा, हैंडसेट में 16GB रैम मिलती है। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
क्रोमा पर गूगल पिक्सल 9 प्रो स्मार्टफोन सेल के लिए अवेलेबल है। इस फोन की कीमत 109,999 रुपये है। इस प्राइस में 16GB+256GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। इसे Rose Quartz, Porcelain, Hazel और Obsidian कलर में खरीदा जा सकता है।
HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को गूगल पिक्सल 9 प्रो खरीदने पर 10 हजार का महा डिस्काउंट दे रहा है। इस डिवाइस पर 5385 रुपये प्रति माह की ईएमआई मिल रही है। इस पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।