Follow Us on

50MP फ्रंट कैमरा और Snapdragon 8 Elite के साथ आया Motorola Razr 60 Ultra, देखें पहली झलक

50MP camera Snapdragon 8 Elite Motorola Razr 60 Ultra Launched Check First Look Here: मोटोरोला ने अपना नया फ्लिप फोन मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा लॉन्च कर दिया है। आइए यहां देखते हैं डिवाइस की पहली झलक और जानते हैं टॉप फीचर्स।

zoom icon
18

Motorola Razr 60 Ultra Display

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा 6.96 इंच के मेन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2992 x 1224 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इसके फ्रंट में 4.0 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसका रिफ्रेश रेट भी 165 हर्ट्ज है। इसको HDR10+ का सपोर्ट मिला है।

zoom icon
28

Motorola Razr 60 Ultra Chipset

कंपनी ने रेजर 60 अल्ट्रा में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno जीपीयू दिया है। इसमें क्वालकॉम का Hexagon एनपीयू मिलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, LED, IR और Accelerometer जैसे सेंसर दिए गए हैं।

zoom icon
38

Motorola Razr 60 Ultra Camera

फोटोग्राफी के लिए Motorola Razr 60 Ultra में 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। इसके माध्यम से 4के और 8के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसमें एक्शन, ग्रुप, सुपर जूम और ऑटो-नाइट विजन जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
48

Motorola Razr 60 Ultra Front Camera

मोटोरोला के फ्रंट फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें एचडीआर इफेक्ट से लेकर पोट्रेट लाइट फंक्शन तक दिया गया है।

zoom icon
58

Motorola Razr 60 Ultra Battery

Motorola Razr 60 Ultra फोन की बैटरी 4700mAh की है। इसको 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का साथ मिला है।

zoom icon
68

Motorola Razr 60 Ultra Storage

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फ्लिप फोन में 16 जीबी रैम मिलती है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस हैंडसेट का वजन 199 ग्राम है।

zoom icon
78

Motorola Razr 60 Ultra Price

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा को भारत में केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 16GB+512GB स्टोरेज में पेश किया गया है। इस मॉडल की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। इसे PANTONE Scarab, PANTONE Mountain Trail और PANTONE Rio red कलर में घर लाया जा सकता है।

zoom icon
88

Motorola Razr 60 Ultra Sale

रेजर 60 अल्ट्रा फ्लिप फोन की सेल 21 मई 2025 से लाइव होगी। इस स्मार्टफोन को ऑफर के साथ ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल और Amazon India से खरीदा जा सकेगा।