Follow Us on

50MP कैमरा और Plus Key बटन के साथ भारत आया OnePlus 13s, यहां देखें फोन की पहली झलक

50MP camera Plus Key Button Featured OnePlus 13s launched in India Check First Look Top Features: वनप्लस 13एस ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। फर्स्ट लुक और टॉप फीचर्स जानने के लिए नीचे स्लाइड में जाएं।

zoom icon
18

OnePlus 13s Display

OnePlus 13s स्मार्टफोन में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी स्क्रीन 1600 पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसको Dolby Vision का सपोर्ट भी मिला है।

zoom icon
28

OnePlus 13s Camera

कंपनी ने OnePlus 13s में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का LYT-700 सेंसर मौजूद है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

zoom icon
38

OnePlus 13s Chip

बेहतरीन वर्किंग के लिए वनप्लस के लेटेस्ट फोन में Plus Key बटन के साथ क्वालकॉम की Snapdragon 8 Elite चिप मिलती है। इसमें Adreno 830 जीपीयू भी दिया गया है। इसके साथ Android 15 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है।

zoom icon
48

OnePlus 13s Front Camera

सेल्फी के लिए OnePlus 13s के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर ƒ/2.0 है। इसके कैमरे के माध्यम से 4K वीडियो शूट की जा सकती है।

zoom icon
58

OnePlus 13s Battery

यह स्मार्टफोन 5,850mAh की तगड़ी बैटरी से लैस है। इसको 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इस हैंडसेट का वजन 185 ग्राम है। इसकी डायमेंशन 150.81×71.70×8.15mm है।

zoom icon
68

OnePlus 13s Connectivity

OnePlus 13s में सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए 5जी, डुअल सिम, 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। यह Green Silk, Black Velvet और Pink Satin कलर में उपलब्ध है।

zoom icon
78

OnePlus 13s Price

OnePlus 13s इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इस फोन के 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है। इसका 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये में मिलता है।

zoom icon
88

OnePlus 13s Sale

OnePlus 13s की प्री-बुकिंग आज यानी 5 जून से लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन की ओपन सेल 12 जून से ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर लाइव होगी।