Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 05, 2023, 03:56 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 05, 2023, 03:56 PM (IST)
सैमसंग ने इस मोबाइल फोन में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2408 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
इस मोबाइल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए23 स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इतना ही नहीं फोन में Android 12 का सपोर्ट दिया गया है।
यह हैंडसेट 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। इसको यूएसबी टाईप-सी पोर्ट की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं।
अमेजन इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी ए23 का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 24,999 रुपये में मिल रहा है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को ईएमआई पर लेने पर कुल 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि फोन की खरीदारी करने पर 750 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, फोन पर 21,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी अवेलेबल है।