Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 09, 2023, 02:39 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: May 09, 2023, 02:39 PM (IST)
सैमसंग ने इस 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है और इसमें 16M कलर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें पहला 50MP का मेन सेंसर और 2MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए भी 5MP का कैमरा मिलता है।
सीमलेस वर्किंग के लिए मोबाइल में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, हैंडसेट में RAM एक्सपैंड करने की सुविधा मिलती है। वहीं, यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।
यह डिवाइस 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आता है। इसको 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। साथ ही, मोबाइल में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
अमेजन इंडिया पर Samsung Galaxy M13 5G का 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट 11,499 रुपये में मिल रहा है। Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही HSBC और AU Small बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 250 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, 5G फोन पर 642 रुपये की EMI और 10,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।