Written By Ajay verma
Published By: Ajay verma | Published: Nov 04, 2024, 08:53 AM (IST)
Written By Ajay verma
Published By: Ajay verma | Published: Nov 04, 2024, 08:53 AM (IST)
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2800 × 1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
कंपनी ने Vivo V40 में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Vivo V40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन सेंसर और सेकेंडरी लेंस मौजूद है। इसमें फोटो, पोट्रेट, नाइट और माइक्रो मूवी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वीवो के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है।
वीवो वी40 5जी में 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वीवो के इस मोबाइल फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स दिए गए हैं।
Vivo V40 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,985 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर 1,599 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है।