Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Oct 31, 2024, 08:36 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Oct 31, 2024, 08:36 AM (IST)
फोटो क्लिक करने के लिए गैलेक्सी एम35 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का वाइड एंगल, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो एंगल सेंसर है।
सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी में 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगा है।
कंपनी का यह मोबाइल फोन Exynos 1380 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
सैमसंग के इस मोबाइल फोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए 13MP का कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy M35 फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसको 25W फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज किया जा सकता है।
Samsung ने इस स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है।
अमेजन पर मौजूद सैमसंग गैलेक्सी एम35 5जी के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
Samsung के इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 727 रुपये की ईएमआई और 14,200 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।