Follow Us on

50MP कैमरा, 5910mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले OPPO Find X8 Pro 5G पर तगड़ा डिस्काउंट, लपकें धमाका ऑफर

50MP Camera 5910mAh Battery 512GB Storage OPPO Find X8 Pro 5G price in india specification offers: फ्लिपकार्ट की सेल में ओप्पो का फ्लैगशिप फोन फाइंड एक्स 8 प्रो सस्ते में मिल रहा है।

zoom icon
18

OPPO Find X8 Pro 5G Display

ओप्पो फाइंड एक्स 8 प्रो में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 2780 × 1264 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इस पर सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 लगाया गया है।

zoom icon
28

OPPO Find X8 Pro 5G Camera

OPPO Find X8 Pro 5G में तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें पहला 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, दूसरा 50MP का वाइड एंगल और तीसरा 50MP का टेलीफोटो सेंसर है। इसमें शानदार फोटो क्लिक करने के लिए वीडियो, पोट्रेट, नाइट, पैनोरमा और टाइम-लैप्स जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

zoom icon
38

OPPO Find X8 Pro 5G Front Camera

वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो फाइंड एक्स 8 प्रो में 32MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें Photo, Video, Portrait, Night, Panorama, Dual-view video, Time-lapse और Sticker जैसे फीचर मिलते हैं।

zoom icon
48

OPPO Find X8 Pro 5G Battery

ओप्पो के इस मोबाइल फोन में 5910mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट में Ambient light, Proximity और E-compass जैसे सेंसर मिलते हैं।

zoom icon
58

OPPO Find X8 Pro 5G Chip

कंपनी ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया है। इसमें 8 cores सीपीयू है। साथ ही, हैंडसेट में Immortalis G925 MC12 जीपीयू भी मिलता है। वहीं, यह फोन Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
68

OPPO Find X8 Pro 5G Other Specs

OPPO Find X8 Pro में 5G, डुअल सिम स्लॉट, जीपीएस, ग्लोनेस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन की हाइट 162.27mm, चौड़ाई 76.67mm और मोटाई 8.24mm है। इस डिवाइस का वजन 215 ग्राम है।

zoom icon
78

OPPO Find X8 Pro 5G Price

OPPO Find X8 Pro 5G फोन की कीमत 99,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान फोन को भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यह हैंडसेट ग्राहकों के लिए स्पेस ब्लैक कलर में अवेलेबल है। इसके आने से Samsung और Apple को कड़ी टक्कर मिली है।

zoom icon
88

OPPO Find X8 Pro 5G Deals

Axis बैंक अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को फाइंड एक्स 8 प्रो खरीदने पर 9999 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। स्मार्टफोन पर 4,897 रुपये प्रति माह की EMI दी जा रही है। हैंडसेट पर 66,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।