Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 24, 2024, 11:40 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 24, 2024, 11:40 AM (IST)
नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
फास्ट प्रोसेसिंग के लिए नथिंग फोन 2 में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।
नथिंग फोन 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करने वाला 50MP का मेन और 50MP का सेकेंडरी सेंसर है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।
नथिंग फोन 2 में 4700mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
नथिंग फोन 2 में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन अवेलेबल है। इस डिवाइस की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है।
नथिंग फोन 2 पर ICICI बैंक की ओर से 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 33 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,336 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।