Follow Us on

50MP AI कैमरा, 256GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी के साथ आया Realme 14T फोन, जानें टॉप फीचर्स और देखें फर्स्ट लुक

50MP AI camera 256gb storage 6000mah battery Realme 14T launched see top features with first look: रियलमी 14टी भारत में लॉन्च हो गया है। इस डिवाइस के टॉप फीचर्स और कीमत जानने के लिए नीचे स्लाइड में जाएं।

zoom icon
18

Realme 14T 5G Chip

रियलमी ने Realme 14T 5जी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Mali G57 जीपीयू दिया है। इसकी सीपीयू की क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। इसमें Dynamic रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
28

Realme 14T 5G Display

यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 2400*1080 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक फीचर मिलता है।

zoom icon
38

Realme 14T 5G Camera

कंपनी के इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP का OmniVision OV50D40 AI लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसके जरिए 1080P वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
48

Realme 14T 5G Selfie Camera

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के नए स्मार्टफोन में 16MP का Sony IMX480 लेंस मिलता है। इसकी फोकल लेंथ 23mm और अपर्चर f/2.4 है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट और स्लो मोशन जैसे फीचर मिलते हैं।

zoom icon
58

Realme 14T 5G Battery

रियलमी 14टी 6000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें 45w फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसको यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन भी दिया गया है।

zoom icon
68

Realme 14T 5G Other Detail

Realme 14T 5G में दमदार स्पीकर, डुअल माइक नॉइस कैंसिलेशन और हाई-रेस ऑडियो दिया गया है। इसमें सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और टाईप-सी पोर्ट दिया है।

zoom icon
78

Realme 14T 5G Price

Realme 14T भारतीय बाजार में 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। इसकी कीमत क्रमश: 17,999 रुपये और 19,999 रुपये तय की गई है। यह कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

zoom icon
88

Realme 14T 5G Sale

रियलमी के इस स्मार्टफोन की सेल आज से लाइव हो गई है। इस डिवाइस को 1000 रुपये के डिस्काउंट और सस्ती EMI पर आधिकारिक वेबसाइट व शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से घर लाया जा सकता है।