Follow Us on

5080mAh बैटरी वाले Redmi K50i 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट, अमेजन पर मिल रही गजब की डील

इस समय अमेजन इंडिया पर शाओमी के धाकड़ स्मार्टफोन्स में से एक Redmi K50i जबरदस्त ऑफर्स के साथ लिस्ट है। फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। यह डिवाइस बड़ी स्क्रीन, 64MP कैमरा, Dimensity 8100 चिपसेट और 5080mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स के साथ आता है। नीचे जानते हैं फोन की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में।

zoom icon
15

Redmi K50i 5G का डिस्प्ले

रेडमी ने इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2460x1080 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 270Hz और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसको Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही फोन की स्क्रीन में Gorilla Glass 5 का भी इस्तेमाल किया गया है।

zoom icon
25

Redmi K50i 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस है। इसका कैमरा AI न्वाइज रिडक्शन एल्गोरिदम सपोर्ट करता है। इसके जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
35

Redmi K50i 5G की प्रोसेसर

स्मूथ फंक्शनिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रेडमी के50 आई में Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
45

Redmi K50i 5G की बैटरी

रेडमी का यह हैंडसेट 5080mAh की जंबो बैटरी के साथ आता है। इसको 67W वॉट के फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
55

Redmi K50i 5G की कीमत और ऑफर

अमेजन इंडिया पर Redmi K50i 6GB RAM+128GB और 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 23,999 रुपये और 26,999 रुपये है। Amex व Standard Chartered बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 1500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 250 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, रेडमी के50आई को एक्सचेंज ऑफर के तहत 18,050 रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन पर 1,290 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है।