Follow Us on

iQOO 9 SE 5G पर 3000 का डिस्काउंट, फास्ट चार्जिंग और 4 कैमरे वाले फोन को सस्ते में खरीदने का मौका

आईक्यू का धाकड़ स्मार्टफोन iQOO 9 SE 5G इस समय तगड़े ऑफर्स के साथ Amazon पर लिस्ट है। मुख्य फीचर की बात करें, तो यह डिवाइस AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, Snapdragon 888 चिपसेट और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए गैलरी में डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और मिलने वाली डील व ऑफर के बारे में।

zoom icon
15

IQOO 9 SE 5G का डिस्प्ले

आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच का शानदार FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 1080 x 2400 पिक्सल रेजलूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स है। इसमें फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

zoom icon
25

IQOO 9 SE 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक-पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन सपोर्ट करने वाला 48MP का मेन लेंस है। इसके अतिरिक्त फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का डेप्थ लेंस मिलता है। साथ ही, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
35

IQOO 9 SE 5G का प्रोसेसर

कंपनी ने आईक्यू 9एसई में क्वालकॉम का Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ-साथ 12GB तक RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। यह हैंडसेट लेटेस्ट Android 12 पर आधारित फनटच ओएस पर काम करता है।

zoom icon
45

IQOO 9 SE 5G की बैटरी

स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

IQOO 9 SE 5G की कीमत और ऑफर

iQOO 9 SE स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB और 12GB+256GB में आता है। इसकी कीमत क्रमश: 30,990 रुपये और 34,990 रुपये है। डिवाइस पर ICICI और HDFC बैंक 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे हैं। हालांकि, यह ऑफर क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए है। इसके अलावा फोन पर 1,672 रुपये की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।