Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 16, 2025, 08:59 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 16, 2025, 08:59 AM (IST)
आईफोन 16 स्मार्टफोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलता है। इसमें प्रो मॉडल वाला Dynamic Island फीचर दिया गया है। इसमें कॉल और मैसेज जैसे नोटिफिकेशन मिलते हैं। इसके अलावा, फोन में Crash Detection फंक्शन भी दिया गया है।
बेहतर फंक्शनिंग के लिए iPhone 16 में 5-कोर जीपीयू के साथ A18 chip दी गई है। इसमें Apple Intelligence मिलता है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
iPhone 16 डुअप रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इस फोन के जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
सेल्फी के लिए कंपनी ने आईफोन 16 में 12MP का कैमरा दिया है। इसमें फोटो, पोट्रेट, वीडियो और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं। डेटा सिक्योर रखने के लिए हैंडसेट में फेस लॉक की सुविधा भी दी गई है।
कंपनी के मुताबिक, आईफोन 16 फोन की बैटरी फुल चार्ज में 27 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। इसमें 30 घंटे से अधिक का ऑडियो बैकअप मिलता है।
सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए iPhone 16 फोन में सिम कार्ड स्लॉट, ई-सिम, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसको IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें डिजिटल Compass और Barometer जैसे अहम सेंसर्स दिए गए हैं।
अमेजन पर आईफोन 16 स्मार्टफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इनकी कीमत 72,900 रुपये, 82,900 रुपये और 1,02,900 रुपये है। इसे कई शानदार कलर में उपलब्ध कराया गया है।
Axis बैंक अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को फोन खरीदने पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, इस डिवाइस को 22,800 रुपये के एक्सचेंज और 4,989 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।