Follow Us on

48MP कैमरा और A18 Pro वाले iPhone 16 Pro को सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका, मिल रहा भारी Discount

48MP camera A18 Pro Chip iPhone 16 Pro get huge discount in Flipkart Goat Sale 2025: Flipkart की Goat Sale का आज आखिरी दिन है। यानी कि iPhone 16 Pro को भी सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका है। आइए नीचे स्लाइड में जानते हैं फोन को फीचर और मिलने वाले ऑफर।

zoom icon
18

IPhone 16 Pro Display

कंपनी ने iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया है। इसकी मैक्स ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसको HDR और True Tone का सपोर्ट मिला है। इसमें Always-On display फंक्शन के साथ Dynamic Island फीचर दिया गया है।

zoom icon
28

IPhone 16 Pro Chip

आईफोन 16 प्रो फोन A18 Pro चिप के साथ आता है। इस डिवाइस में 6-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यदि यह स्टोरेज कम पड़ती है, तो क्लाउड स्टोरेज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

zoom icon
38

IPhone 16 Pro Camera

iPhone 16 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन, 12MP के दो लेंस शामिल हैं। इस कैमरे के जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
48

IPhone 16 Pro Selfie Camera

इस आईफोन में 12MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर ƒ/1.9 है। इसमें ऑटो-फोकस की सुविधा मिलती है। इसके जरिए यूजर्स स्लो-मोशन और 4के वीडियो शूट कर सकते है। इसके अलावा, फोन में टाइम-लैप्स और कई कैमरा फिल्टर मिलते हैं।

zoom icon
58

IPhone 16 Pro Performance

यह आईफोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में एक्शन बटन दिया गया है। इसकी मदद से फ्लैश लाइट को ऑन करने के साथ-साथ फोटो क्लिक, साइलेंट मोड ऑन और म्यूजिक की पहचान की जा सकती है।

zoom icon
68

IPhone 16 Pro Battery

आईफोन 16 प्रो में lithium-ion बैटरी लगी है, जिसे 25 वॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में NFC के साथ-साथ ई-सिम, ब्लूटूथ, फिजिकल सिम स्लॉट, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

zoom icon
78

IPhone 16 Pro Price

iPhone 16 Pro इस समय Flipkart की सेल में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की असली कीमत 1,19,900 रुपये है, लेकिन यह 10 हजार की छूट के साथ 1,09,900 रुपये में मिल रहा है। इसे कई शानदार कलर में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

IPhone 16 Pro Deals

Axis बैंक की ओर से आईफोन 16 प्रो को खरीदने पर 6500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI दी जा रही है। इसके साथ हैंडसेट पर 67 हजार का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।