Follow Us on

48MP कैमरा और A18 चिप वाले iPhone 16 की घट गई कीमत, यहां मिल रहा छप्परफाड़ Discount

48MP camera A18 chip iPhone 16 get 4000 big discount on flipkart check offer: क्रोमा से आईफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

zoom icon
18

IPhone 16 Chip

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आईफोन 16 स्मार्टफोन में सिक्स-कोर वाली A18 चिप दी गई है। इसमें 5-कोर वाला जीपीयू मिलता है। इतना ही नहीं फोन में 16-कोर Neural इंजन भी दिया गया है। इसके साथ 512GB तक स्टोरेज भी दी गई है।

zoom icon
28

IPhone 16 Camera

iPhone 16 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 48MP का वाइड एंगल लेंस और दूसरा 12MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। इस फोन में 4के वीडियो शूट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में Cinematic मोड भी दिया गया है।

zoom icon
38

IPhone 16 Display

कंपनी ने iPhone 16 फोन में 6.1 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 2556×1179 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स और आउटडोर पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। इस पर Ceramic Shield प्रोटेक्शन ग्लास लगा है।

zoom icon
48

IPhone 16 Selfie Camera

iPhone 16 में सेल्फी क्लिक करने के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर ƒ/1.9 है। यह ऑटो-फोकस से लैस है।

zoom icon
58

IPhone 16 Battery

एप्पल के अनुसार, iPhone 16 में lithium-ion बैटरी दी गई है, जिसे आप 25W के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 22 घंटे तक चल सकती है।

zoom icon
68

IPhone 16 Other Detail

आईफोन 16 फोन में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ई-सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसका साइज 147.6×71.6×7.80mm है और वजन 170 ग्राम है।

zoom icon
78

IPhone 16 Price in India

iPhone 16 इस वक्त शॉपिंग वेबसाइट क्रोमा पर तीन स्टोरेज ऑप्शन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इनकी कीमतें क्रमश: 73,990 रुपये, 84,900 रुपये और 101,490 रुपये है।

zoom icon
88

IPhone 16 Offers

SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से आईफोन 16 को खरीदने पर सीधा 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन पर 3,483 रुपये की EMI और 60 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।