Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Sep 09, 2025, 11:58 AM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Sep 09, 2025, 11:58 AM (IST)
Google Pixel 9 फोन 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिला है। इसका अपर्चर f/1.68 है। इसमें 48MP का Sony IMX858 सेंसर भी दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.7 है। यह HDR रिकॉर्डिंग और Cinematic ब्लर से लैस है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए गूगल पिक्सल 9 के फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसके जरिए आप 4के 60 fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।
गूगल पिक्सल 9 स्मार्टफोन को 6.3 इंच के FHD+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन ग्लास लगाया गया है।
कंपनी ने पिक्सल 9 फोन में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी है। इसके साथ मोबाइल फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह मोबाइल फोन Android 15 पर काम करता है।
पिक्सल सीरीज का यह स्मार्टफोन 4700mAh की बैटरी से लैस है। इसको 27 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलती है। साथ ही, डेटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए गूगल पिक्सल 9 में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी, SOS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है। इसकी डायमेंशन 152.8x 72x 8.5mm और वजन 198 ग्राम है।
Google Pixel 9 ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 79,999 रुपये की बजाय 64,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत 15000 रुपये की छूट शामिल है। इस दाम में 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से गूगल पिक्सल 9 स्मार्टफोन को खरीदने पर 7000 रुपये की बंपर छूट दी जा रही है। इस फोन पर 3,183 रुपये की स्टैंडर्ड EMI मिल रही है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया गया है।