Follow Us on

4000mAh बैटरी, AMOLED स्क्रीन और AI फीचर्स वाले Samsung फोन यहां से खरीदने पर होगा फायदा, मिल रहा 6000 का Discount

4000mAh battery AMOLED screen AI features Samsung Galaxy S25 5G gets 6000 discount croma price specs: सैमसंग के प्रीमियम फोन को खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन पर 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।

zoom icon
18

Samsung Galaxy S25 5G Connectivity

Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन को 5जी, 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनेस, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में FM रेडियो नहीं मिलता है।

zoom icon
28

Samsung Galaxy S25 5G Display

कंपनी ने गैलेक्सी लाइनअप के इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का FHD+ Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स, रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है।

zoom icon
38

Samsung Galaxy S25 5G Processor

Galaxy S25 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह क्वालकॉम का सबसे एडवांस व पावरफुल प्रोसेसर है। इसके साथ Adreno 830 GPU मिलता है। इतना ही नहीं फोन में Android 15 से लैस One UI 7 भी मिलता है।

zoom icon
48

Samsung Galaxy S25 5G Camera

फोटो क्लिक करने के लिए Samsung Galaxy S25 5G में 10MP का टेलीफोटो लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का मेन सेंसर मिलता है, जो OIS से लैस है। इसके कैमरे से आप 8के वीडियो तक रिकॉर्ड कर सकते हैं।

zoom icon
58

Samsung Galaxy S25 5G Selfie Camera

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसमें AI इमेज Eraser जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही, पोट्रेट, नाइट और स्लो-मोशन जैसे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं।

zoom icon
68

Samsung Galaxy S25 5G Battery

कोरियन टेक जाइंट सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी मौजूद है। इसको 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ Qi वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलता है।

zoom icon
78

Samsung Galaxy S25 5G Price in India

गैलेक्सी एस 25 5जी इस समय शॉपिंग वेबसाइट क्रोमा (Croma) पर अवेलेबल है। इस स्मार्टफोन का 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल 74,999 रुपये में मिल रहा है। इसे Navy, Icyblue, Silver Shadow और Mint में से किसी एक कलर में ऑर्डर किया जा सकता है।

zoom icon
88

Samsung Galaxy S25 5G Deals

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से गैलेक्सी एस 25 5जी को खरीदने पर फ्लैट 6000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिवाइस पर 3,530 रुपये की EMI दी जा रही है। साथ ही, 60 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।