Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Mar 01, 2024, 04:42 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Mar 01, 2024, 04:42 PM (IST)
ओप्पो रेनो 10 प्रो में 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2412×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
ओप्पो रेनो 10 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 50MP का मेन सेंसर, 32MP का टेलीफोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा मिलता है।
रेनो 10 प्रो 5जी में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।
Reno10 Pro 5G फ्लिपकार्ट पर 37,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है।
इस स्मार्टफोन पर 3799 रुपये का बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है। इस पर 36 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।